ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

भारतीयों को इस एयरपोर्ट पर छोड़कर जाएगा अमेरिकी विमान, कुछ तो आते ही होंगे गिरफ्तार


अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीयों को लेकर चला विमान बुधवार को अमृतसर पहुंचेगा। अमेरिकी सेना का सी-17 प्लेन श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे लैंड करेगा। इन 205 भारतीयों को पहले राउंड में अमेरिका से भेजा जा रहा है। इनके बाद भी सैकड़ों अन्य लोगों को वापस लाने की तैयारी है। अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 सैन एंटोनियो से अमृतसर के लिए रवाना हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 5000 भारतीयों को पहले राउंड में भारत भेजने की तैयारी है। कुल 18 हजार अवैध प्रवासियों को अमेरिका में चिह्नित किया गया है। इन लोगों को वापस भेजा जा रहा है और जिनके दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें ग्वांतानामो बे जेल जैसी खतरनाक स्थानों पर रखा जाएगा।

क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले एयरपोर्ट पर ही होंगे गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इन सभी 205 भारतीयों के कागजात चेक किए किए जाएंगे। इस काम में पूरा दिन लगेगा। क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया जा सके। इन में कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जो भारत में अपराध करके अमेरिका भाग गए हों। माना जा रहा है कि करीब 20 ऐसे गैंगस्टर हैं, जो अमेरिका में बैठकर पंजाब में गैंग चला रहे थे या फिर अपराधों को अंजाम देकर भाग निकले थे। अब पंजाब पुलिस को अमेरिका के ऐक्शन से उम्मीद जगी है। ये लोग डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे थे और अब दस्तावेज न पाए जाने पर अमेरिका चुन-चुनकर वापस भेज रहा है।

.

Post a Comment

0 Comments