महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या वी0पी0ला0-एचसी-व-13/2023/3210 दिनांक 08.07.2026के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे उपनिरीक्षक राम अवतार प्रभारी थाना ए०एच०टी० खीरी, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति से सदस्य श्री राम शरण सिंह, श्रीमती अंजुम परवीन प्रभारी चाइल्ड लाइन खीरी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में ऑपरेशन रक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया गया , जिसमें होटलों, रेस्टोरेंट, स्पा सेंटर,मसाज पार्लर, ब्यूटी पार्लर आदि स्थानों पर चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान कोई अवांछनीय गतिविधि में नहीं आयी और रेलवे स्टेशन ,बस स्टॉप अन्य कई स्थानों पर बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति , एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान , मानव तस्करी ,बाल विवाह रोकथाम, अभियान चलाया गया और टोल फ्री नंबर 1930, 101, 112,108,1098,181,102,1090 जानकारी दी गई और आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया ।
0 Comments