ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाई अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



गोला गोकर्णनाथ खीरी–अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की गोला गोकर्णनाथ इकाई ने सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने किया।

सुबह संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने "बाबा साहेब अमर रहें" के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा, "बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान के रचयिता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। आज देश में शासनिक और प्रशासनिक व्यवस्था उन्हीं के बनाए संविधान से सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सर्व समाज, सामाजिक न्याय, जागरूकता और जन सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महान नायक को भारत रत्न से सम्मानित कर देश ने अपना गौरव बढ़ाया है। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।"

जयंती समारोह में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, जिला मंत्री AHP मनोज वर्मा, कपिल सूर्यवंशी, आदित्य, श्यामू शाह, जितेंद्र कुमार, कन्हैया शाह, विकास कनौजिया समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments