ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली भव्य पद शोभायात्रा


गोला गोकर्णनाथ खीरी – ग्राम सभा कुंवरपुर माफी से राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक उपाध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी व विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप के नेतृत्व में श्री हनुमान उत्सव पर विशाल पद शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा जिला अध्यक्ष कनौजिया के निर्देशानुसार व अध्यक्षता में निकली गई। विशाल पद शोभा यात्रा थाना मैलानी के कई क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए ग्राम अहमदपुर के पौराणिक शिव मंदिर श्री क्लेशहरण मन्दिर में पहुंची। पद यात्रा में प्रांतीय उपाध्यक्ष देव जुनेजा व विभाग मंत्री माननीय रमाकांत अवस्थी जी शामिल हुए। पदयात्रा में बड़े पदाधिकारी के शामिल होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और पूरे जोश के साथ जय श्री राम जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए भगवा झंडा के साथ जोश भरते नजर आये। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने पद यात्रा के दौरान अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बड़े ही जोश के साथ संगठन के प्रति जागरूकता देखकर लग रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रवीण भाई तोगड़िया जी के निर्देशानुसार हर जिले में 501 हनुमान चालीसा केंद्र चलाए जाने का हैं जिनके उदेशानुसार गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के क्षेत्रों में चल रहे 101 हनुमान चालीसा केंद्र से जल्द ही 501 हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का लक्ष्य पूरा होते हुए नजर आ रहे हैं। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के साथ जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,जिला संयुक्त मंत्री कुशविंदर सिंह चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष कपिल,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष AHP अशोक जायसवाल,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा,विधानसभा उपाध्यक्ष सोनू बजरंगी,ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी विक्रम सिंह चौहान,ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान,विपिन भास्कर,प्रदीप अर्कवंशी,दीपक कुमार,अजीत सिंह,शिवम आर्या,पिंटू राठौर,रमाशंकर शास्त्री,ग्राम प्रधान पति मुकेश गुप्ता शाहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments