पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच जारी है. पता चला है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है: डीसीपी पश्चिम
मौके पर हुई मौत
संदीप प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और पहले जिम ट्रेनर के रूप में भी काम कर चुका था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
0 Comments