ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

महादेव क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया की जीत

महादेव क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया की जीत












पलियाकलां। छोटी पलिया क्रिकेट मैदान में आयोजित महादेव क्षेत्रीय ग्राम पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता में पलिया ने मैलानी को 34 रन से हराकर जीत दर्ज की।









मैलानी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैलानी की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पलिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।












आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवम रघुवंशी, महामंत्री वंश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आफताब फाइटर समेत अन्य पदाधिकारी और दर्शक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments