हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सोमवार से फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) शुरू हो गया है। दौड़ के पहले ही दिन सुबह करीब 6:50 बजे हिसार के खैरी गांव निवासी रजत का पैर टूट गया। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
5500 पदों पर निकली भर्ती में पहले दिन करीब 3 हजार युवाओं को सड़क पर दौड़ लगाने के लिए बुलाया गया। 6 दिन का शेड्यूल जारी कर 18000 को टेस्ट के लिए बुलाया गया है। दौड़ से पहले युवाओं का बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजारा गया। पहले कहा जा रहा था कि दौड़ ट्रैक पर होगी, लेकिन अब अभर्थियों को सड़क पर दौड़ाया जा रहा है।
सड़क पर दौड़ने से युवाओं की सांसें फूल रही हैं। फाइनल लाइन क्रॉस करते ही जमीन पर लेट रहे हैं। आते ही पानी की डिमांड कर रहे हैं।
घायल रजत के पिता मजदूर, पहली बार फॉर्म भरा था
हिसार के खैरी गांव निवासी रजत ने बताया कि उसने B फार्मा का कोर्स पूरा किया था। इसी दौरान पुलिस भर्ती का फार्म निकल आए तो उसने अप्लाई कर दिया। सीईटी पहले ही क्लियर कर दिया था। उसकी जिंदगी की यह पहली भर्ती है। रजत के अनुसार उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां सरोज हाउसवाइफ हैं।
चोट लगने के कारण रजत की हड्डी टूट गई है। पंचकूला के सरकारी अस्पताल में उसका कच्चा प्लास्टर किया गया है। रजत ने बताया कि वह हिसार जाकर अपनी सर्जरी करवाएगा। सर्जरी के बाद यहां भर्ती रहना पड़ता, इसलिए परिवार को दिक्कत आती।
0 Comments