ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पिता-सौतेले भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार; डेढ़ बीघा जमीन के लिए कार से रौंदा था



यूपी के बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक जुलाई को डेढ़ बीघा जमीन के लालच में पिता और सौतेले भाई की हत्या कर दी गई थी. मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी मकसूद को फरीदपुर से गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, फरीदपुर थाना क्षेत्र के अलगनी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय नन्हे खान का उसके छोटे बेटे मकसूद खान से जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. नन्हे खान की पहली पत्नी से एक बेटा मिश्रयार खान और दूसरी पत्नी से मकसूद खान है.
नन्हे खान के पास 22 बीघा जमीन है. जमीन में से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर मकसूद खान का अपने पिता और सौतेले भाई से विवाद चल रहा था. इसी बीच मकसूद को मालूम हुआ कि उसका सौतेला भाई और पिता जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन ले रहे हैं. जिसको लेकर मकसूद विरोध कर रहा था.
आरोप है कि मंगलवार को जब नन्हे खान अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से सवार होकर फरीदपुर जा रहा था, तभी मकसूद खान ने पिता और सौतेले भाई को कार से रौंद कर हत्या कर दी थी. मौके से फरार हो गया था.
क्षेत्राधिकार फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि एक जुलाई को नन्हे खान और उसके बेटे मिश्रयार खान की हत्या कर दी गई थी. जिसमें मुख्य आरोपी मकसूद खान की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. शनिवार को मुख्य आरोपी मकसूद खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Post a Comment

0 Comments