ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

प्रतापगढ़ में दोस्त की हत्या, बहन से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शराब पिलाई, फिर हथौड़ी से सिर पर मारा




3 जुलाई को झाड़ियों में मिले युवक (18) की हत्या दोस्त ने की थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. दोस्त शिवम ने अपनी बहन से राज की बढ़ती नजदीकी से गुस्से में आकर पहले उसे शराब पिलाई फिर हथौड़ी से सिर पर वार कर जान ले ली. पुलिस ने दोनों आरोपियों को सांगीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया, आरोपी शिवम गिरि ने मामेरे भाई अवधेश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. राज और शिवम दोनों दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे. राज, शिवम के घर आता जाता था. इस बीच शिवम की बहन से राज वर्मा का प्रेम प्रसंग चलने लगा. एक दिन शिवम की पत्नी ने घर में दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया.
जान से मारने की धमकी दी : शिवम की पत्नी ने राज को कड़ी फटकार लगाई तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके बाद पत्नी ने शिवम से पूरी बात बताई. शिवम ने राज को बहन का पीछा छोड़ने के लिए कहा, लेकिन राज ने बात को अनसुना कर दिया.

समझाने पर भी नहीं माना : कई बार समझाने के बाद भी राज वर्मा ने शिवम की बहन से बातचीत जारी रखा. इससे नाराज शिवम ने अपने ममेरे भाई अवधेश के साथ मिलकर राज को मारने की प्लानिंग बनाई. 3 जुलाई को शिवम दोस्त राज वर्मा को लेकर बाइक से पार्टी करने निकला.
गमछे से कसा गला : शिवम ने पहले बाजार से शराब और नाश्ता पैक कराया. फिर तीनों बाग में झाड़ियों के पास शराब पी और नाश्ता किया. राज जब नशे में हो गया तो शिवम और अवधेश ने गमछे से गला कस दिया, इसके बाद हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी.

Post a Comment

0 Comments