हमीरपुर:
राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में शनिवार को खेत पर नलकूप देखने गए 68 वर्षीय विजय बहादुर पुत्र स्वामी प्रसाद की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई.
किसान कुछ समय पहले ही खेत पर गया था और करीब एक घंटे के भीतर यह निर्मम वारदात हो गई. विजय बहादुर का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला. इससे गांव में सनसनी फैल गई.
हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ राठ राजीव कुमार, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई.किसान विजय बहादुर के भतीजे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊजी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गयी. इसके पहले हमारे परिवार के एक और सदस्य की हत्या की जा चुकी है. डेढ़ महीने में दो-दो हत्याएं हो चुकी हैं. अब गांव में रहना ही बेकार लग रहा है. हम कहां जाएं. अब न्याय चाहिए, वरना लोग ऐसे ही मरते रहेंगे और हत्यारे खुले घूमते रहेंगे.
नाराज ग्रामीणों ने किया एक्सप्रेसवे जाम: हत्या की वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
0 Comments