ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पन्ना में जान पर खेलकर नाला पार करने को मजबूर बच्चे, 2 किलोमीटर चल कर जाते स्कूल


पन्ना: 

भारी बारिश से आम जनजीवन परेशानियों से भर गया है. नदी-नाले उफान पर हैं और इसी उफनते नदी-नाले के बीच से बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं. ताजा मामला पन्ना जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र में सामने आया है. जहां नौनिहाल प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर शिक्षा के मंदिर में जा रहे हैं.

भविष्य के लिए खतरे में जान

राहुनिया पंचायत क्षेत्र बिजनौर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नौनिहाल को स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन जान जोखिम में डालना पड़ता है. बिजनौर से करीब 2 किमी दूर पाली गांव में माध्यमिक शाला स्कूल मौजूद है. बच्चे स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन 2 किमी का सफर तय करते हैं. इस दौरान बच्चों को करीब 2 फीट पानी भरे नाले को पार करना पड़ता है. इस तरह प्रतिदिन बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए जूझ हो रहे हैं.
माध्यमिक शाला पाली के प्रिंसिपल इंद्र प्रसाद प्रजापति ने कहा, " बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. छात्र करीब 2 किमी दूर से पैदल चलकर स्कूल आते हैं. कच्चा रास्ता होने के चलते बरसात के मौसम में स्थिति बहुत खराब हो जाती है. घने जंगलों को पार करने में जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है. इस दौरान रास्ते में पानी भरे पाली नाले को पार करना पड़ता है. कुछ अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन नाला पार करवाते हैं."

Post a Comment

0 Comments