दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ हुई बैठक पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "आज झारखंड की बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में हमारे खरगे साहब, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सारे मंत्री तथा सभी विधायक लोग शामिल हुए। सभी ने अपनी बात को रखा। हमने विस्तार से बताया कि झारखंड में हमारा संगठन कैसा है, संगठन क्या काम कर रहा है...सभी बातों पर हमने चर्चा की। मैंने राहुल गांधी को धन्यवाद किया। हमने उनसे कहा कि अगर 18% हमारा पिछड़ा समाज झारखंड में है तो 26% बिहार में है। अगर आप ताकत देंगे तो हम निश्चित तौर पर बिहार में बेहतर करेंगे और वहां पर भी हम महागठबंधन की सरकार बनने में हम कार्य करेंगे। राहुल गांधी ने भी इस बात को गंभीरता से लिया...उन्होंने हमें नई ताकत और ऊर्जा दी है.."
0 Comments