कराची में आज़ादी का जश्न इस बार खुशी की जगह मातम में बदल गया। जश्न के दौरान की गई हवाई फायरिंग में 8 साल की मासूम बच्ची और एक बुजुर्ग समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
इस घटना में 64 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि लियाकताबाद, कोरंगी और लियारी जैसे इलाकों में सबसे ज़्यादा घटनाएँ सामने आईं।
पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।
इस हादसे ने जश्न का माहौल गमगीन कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जश्न के नाम पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें।
0 Comments