कर्नाटक के यादगिर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा ने देर रात स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया. प्रशासन ने घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए POCSO के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू की है. मां और बच्चा सुरक्षित हैं और उनका इलाज किया जा रहा है.
कर्नाटक राज्य बाल अधिकार आयोग के सदस्य शशिधर कोसुम्बे ने बताया कि यादगिर जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा ने गुरुवार तड़के 2.30 बजे टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया.
मामले के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
0 Comments