ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

हरिशंकरी पौधरोपण कर इनरव्हील नव दिशा ने दिया हरियाली का संदेश


Lok bharti एवं Inner Wheel Club of Lakhimpur Nav Disha द्वारा 1 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट 312 के अंतर्गत ओयल ढकवा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 7 हरिशंकरी पौधे (पीपल, पाकड़ एवं बरगद का संयुक्त संयोजन) रोपित किए गए।
एक दिन – एक हरिशंकरी” अभियान के तहत इनरव्हील नव दिशा ने हरियाली का संदेश दिया।
"पूरब पीपल, पश्चिम पाकड़, उत्तर बरगद बिराजे..." पंक्तियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी को पौधरोपण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता एवं ज़ोनल हेड सपना कक्कड़, ओयल टाउन एरिया की अध्यक्षा प्रतीभा गौतम, ईओ ऋषिकांत सर, सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक शरद गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments