ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा रेलवे स्टेशन पर ब्रेस्ट फीडिंग केबिन के पुनरुद्धाटन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया

लखीमपुर, 16 अगस्त – इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा (District 312) 
 रेलवे स्टेशन पर ब्रेस्ट फीडिंग केबिन के पुनरुद्धाटन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने माताओं के लिए सुरक्षित व स्वच्छ स्थान की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित महिलाओं को स्तनपान से जुड़े स्वास्थ्य लाभ एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की।
क्लब अध्यक्ष ने बताया कि यह पहल न केवल माताओं के लिए सुविधा है बल्कि समाज में महिला और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कनक बर्नवाल, आई.एस.ओ. सारिका गुप्ता, संपादक लता अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता तथा नेहा मित्तल उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments