ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना ए.एच.टी पुलिस टीम द्वारा, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशे के विरुद्ध जन-जागरुकता अभियान चलाया गया


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे (बाल श्रम उन्मूलनअभियान) के अनुपालन में आज दिनांक 12.08.2025 कोपुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) /नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना A.H.T खीरी से प्रभारी उप निरीक्षक, श्री राम अवतार; काo अमित कुमार; म0का0 संध्या श्रीवास्तव; श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सुश्री प्रियंका वर्मा व चाइल्ड हेल्प लाइन से श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, अनैतिक देह व्यापार व मानव तस्करी तथा तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने हेतु आम जनमानस को जागरुक किया गया तथा बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्थित होटल, मोटरसाइकिल गैराज एवं अन्य दुकानों में 05 नाबालिग बच्चे कार्य करते हुए पाए गए, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधिक कार्रवाही प्रचलित है। सेवा नियोजकों से अपील की गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

Post a Comment

0 Comments