ऑपरेशन “सिंदूर” के दौरान भारतीय वायु सेना ने S-400 त्रिंफ सतह-देखने वाली मिसाइल प्रणाली के माध्यम से विश्व इतिहास की सबसे लंबी हवाई मारक कार्रवाई का रिकॉर्ड बनाया है।
इस दौरान ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी (बारां, राजस्थान) की अगुवाई में नियंत्रित इस अभूतपूर्व कार्रवाई में पाकिस्तान के AEW&C विमान (Saab 2000) को दिंगा, पाकिस्तान में लगभग 314 किलोमीटर दूर से मार गिराया गया। उन्हें इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
*इस सफलता ने रूस-यूक्रेन युद्ध में दर्ज लगभग 200 कि.मी. के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है,* और भारत की सटीक हवाई वायु रक्षा क्षमताओं को वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ सिद्ध किया है।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इस कार्य को *“इतिहासिक सफलता”* करार दिया, जबकि विशेषज्ञों ने इसे एयर डिफेंस के क्षेत्र में Game-Changer बताया है।
इस पूरी कार्रवाई ने पाकिस्तान की हवाई निगरानी क्षमताओं को गहरा झटका दिया, जिससे क्षेत्र में भारत की वायु प्रभुत्व की सीमा और मजबूत हुई।
0 Comments