ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

1सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ



1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम 'द रेडियो डाइजेस्ट' शुरू हुआ।
1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई। 
1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब 'हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। 

2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
2019 - देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
2019 - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
2020 - भारत - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।
2020 - कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।
2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
2021 - भारत - कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास  "काज़इंड-21"  ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ।
2022 - श्रीलंका सरकार और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के बीच दो अरब 90 करोड डॉलर के ऋण के लिए समझौता हुआ।
2022 - केरल के कोच्चि में पीएम मोदी ने मेट्रो रेल फेज-2 कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया।
2023 - गुजरात के कच्छ में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। 
2023 - मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी' को मुंबई में लॉन्च किया गया।
2023 - सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शणमुगारत्नम ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
2023 - आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को दुनिया के शीर्ष बैंकर का सम्मान मिला।
2023 - श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में व एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2024 - अचानक गायब हुए रूसी हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, सवार 22 लोग अब भी लापता।

1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार ।
1896 - अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जिन्हें स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिन्दू धर्म के एक प्रसिद्ध गौडीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।
1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
1909 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।
1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर ।
1921 - ललई सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
1926 - विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1927 - राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
1933 -दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1949 - पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ।
1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।
1952 - डॉ. राजकुमार रंजन सिंह - भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री बने।
1959 - नंदन बाल एक भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी।
1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।
1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता। 
1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
1982 - यामिनी रेड्डी - एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना।

*1 सितंबर को हुए निधन👉*
1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}।
1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
2018 - तरुणसागर - भारतीय जैन साधु।
2020 - पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली का निधन।
2021 - सैय्यद अली शाह गिलानी (92) एक पूर्व कश्मीरी अलगाववादी हुर्रियत नेता थे।
2023 - अमेरिकी गायक - गीतकार जिमी बफ़ेट (76) का निधन हुआ।
2023 - कनाडाई वास्तुक रेमंड मोरियामा (93) का निधन हुआ।
2023 - संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य बिल रिचर्डसन (75) का निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल HOF रकमैन जॉन शुल्ट्ज़ (85) का निधन हुआ।

*1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 बाबा श्री चन्द्र नवमी/जयन्ती (पं. , उदासीन सम्प्रदाय महोत्सव , भाद्रपद शुक्ल नवमी)।
🔅 गुरु श्री अमरदास पुण्य दिवस (01 सितम्बर 1574 , कन्फर्म कर लें )।
🔅 अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (129वीं)।
🔅 बुंदेली दिवस।
🔅 भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस।
🔅 गुटनिरपेक्ष दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर)।
🔅 पोषण माह (सितम्बर , 2018 से )।
🔅 Japan Dolphins Day (Not confirmed)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜


Post a Comment

0 Comments