ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल खारिज, अब 10 सितंबर को कोर्ट में होगी पेशी

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल के मामले में सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने डिफॉल्ट बेल को खारिज कर दिया है. ज्योति के मामले में अगली सुनवाई अब दस सितंबर को होगी. वहीं अदालत ने पुलिस की तीन प्रार्थना पत्र में से दो को स्वीकार कर लिया है, साथ ही एक को आंशिक तौर पर स्वीकार किया गया है.
ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल खारिज : 29 अगस्त को अदालत में सरकारी अधिवक्ता ने पैरवी करते हुए कहा था कि पुलिस जांच पूरी नहीं हुई है. ऐसे में संवेदनशील जानकारी देने से जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए आरोपी पक्ष को खुफिया जानकारी ना दी जाए. ज्योति के अधिवक्ता कुमार मुकेश ने ज्योति मल्होत्रा के लिए डिफॉल्ट बेल की याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई आज हुई है
अब 10 सितंबर को होगी सुनवाई : ज्योति के अधिवक्ता कुमार मुकेश के मुताबिक "पुलिस की तीन प्रार्थना पत्र में से दो को स्वीकार कर लिया गया है. ऐसे में ज्योति मल्होत्रा की पूरी चार्जशीट नहीं दी जाएगी और चालान के पार्ट को प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा.हालांकि रूटीन मीडिया ब्रीफिंग पर कोर्ट ने रोक नहीं लगाई है. अदालत के फैसले का सम्मान है, लेकिन मैं इनसे संतुष्ट नहीं हूं. चारों आदेशों की कॉपियों के साथ जल्द रिविजन फाइल की जाएगी." अदालत में ज्योति के मामले में सुनवाई अब दस सितंबर को होगी जिसमें ज्योति को व्यक्तिगत तौर से पेश होने के होने के आदेश दिए गए हैं. ज्योति की पिछली पेशी 25 अगस्त को हुई थी.

Post a Comment

0 Comments