ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद


जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आजमाबाद में इस छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

पुलिस ने हथियार और गोला बारूद किए बरामद:
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया और उनसे की गई पूछताछ के आधार पर 2 राइफल एवं गोला-बारूद बरामद किए गए.

*तारिक शेख और रियाज अहमद गिरफ्तार:*
पुलिस ने आजमाबाद में शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने जलियां गांव स्थित शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए.

https://whatsapp.com/channel/0029VaAgvBZICVfkhLRlVp2I

Post a Comment

0 Comments