ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

ग्राम अदलाबाद में मनरेगा आरटीआई की रंजिश में महिला से अभद्रता, मारपीट व धमकी का आरोप


लखीमपुर-खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अदलाबाद में मनरेगा कार्यों की जानकारी के लिए डाली गई आरटीआई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसी रंजिश के चलते विपक्षियों पर महिला के साथ अभद्रता और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता सुमनलता पत्नी उमेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया।कि 1 सितम्बर 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम प्रधान रामगोपाल पुत्र रामदुलारे, श्यामकिशोर और चन्द्रमोहन पुत्रगण राममूर्ति उनके घर पर घुस आए। आरोप है कि विपक्षियों ने आरटीआई वापस लेने का दबाव डाला और मना करने पर गालियां दीं, अभद्रता की और कपड़े फाड़ दिए।

सुमनलता का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं किया तो पति व बेटे पर झूठे छेड़छाड़ व हरिजन एक्ट के मुकदमे लगवाकर जेल भिजवा देंगे। इसी दौरान उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि विपक्षीगण आए दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments