1. वर्ष 2014 में थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी पर अभि0गण 1. गुरूपेज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह दाऊदपुर 2. कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह 3. गुरूजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह सर्वनि0गण दाऊदपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी के द्वारा मृतका की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने पर मु0अ0सं0 216/14 धारा 498ए/304बी भादवि व 4 डी0पी0 एक्ट थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय जिला व सत्र न्यायाधीश द्वारा करते हुए दिनांक 11.11.2025 को अभि0 1. गुरूपेज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह दाऊदपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को धारा 304 बी भादवि मे आजीवन कारावास व 57000/- रू अर्थदण्ड व 2. कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह 3. गुरूजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह सर्वनि0गण दाऊदपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को धारा 304 बी भादवि मे 10 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को 42000-42000 रू/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक श्री अरविन्द त्रिपाठी व न्या0 पैरोकार का0 नितिन कुमार का रहा।
2. वर्ष 2003 में थाना खीरी जनपद खीरी पर अभि0 करन सिंह पुत्र श्री रामपाल सिंह नि0 अम्बर सोल थाना व जनपद खीरी के द्वारा लूट की घटना कारित करने पर मु0अ0सं0 650/03 धारा 392 भादवि थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-02 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 11.11.2025 को अभि0 *करन* उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि व 5000/- रू से दण्डित किया गया । सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक श्री अखिलेश प्रकाश व न्या0 पैरोकार का0 अजय कुमार का रहा।
3. वर्ष 2004 में थाना खीरी जनपद खीरी पर अभि0 छोटकन्न पुत्र जयराम नि0 चौफैरी थाना शारदानगर जनपद खीरी के द्वारा चोरी की घटना कारित करने पर मु0अ0सं0 398/04 धारा 379/411 भादवि थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-02 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 11.11.2025 को अभि0 *छोटकन्न* उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि के कारावास व 1000/- रू से दण्डित किया गया । सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक श्री अखिलेश प्रकाश व न्या0 पैरोकार का0 अजय कुमार का रहा।
0 Comments