ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

.देश राज्यों की बड़ी खबरें.. 01/01/2026

.      
   
*==========================*

*1.* भारत सहित दुनियाभर में 2026 का आगाज: दिल्ली में देर रात लोगों ने इंडिया गेट पर मनाया नववर्ष, J&K में बर्फबारी के बीच जश्न; चीन-जापान और सिंगापुर में आतिशबाजी, ऑस्ट्रेलिया में नदी किनारे जुटे लाखों लोग।

*1.* नए साल पर सरकार का बड़ा तोहफा, PPF-SCSS, KVP, SSY जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज रखा यथावत।

*3.* नए साल पर 111 रुपया बढ़े 19 किलो वाले व्यवसायिक LPG सिलेण्डर के दाम, कोलकाता में हुए 1795 रुपये, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस की कीमत यथावत।

*4.* SIR में कटे करीब 58 लाख नामों में से TMC ने मात्र 3, BJP ने 1, CPM ने 2 तथा BSP ने 1 व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिए EC को किया आवेदन।

*5.* सभी जिलों के DM तथा DEO को EC का बड़ा निर्देशः कलकत्ता HC द्वारा रद्द OBC सर्टिफिकेट SIR की हियरिंग में नहीं होंगे मान्य।

*6.* उद्योगपति पवन रुइया, बेटे राघव रुइया और बेटी पल्लवी की हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रोकने में राज्य सरकार की दलीलें नहीं आईं काम, बताया था जालसाज, भगौड़ा, कहा-ये कहां से उद्योगपति हैं? क्या अवदान है इनका?

*7.* नव वर्ष आगमन की रात निक्को पार्क के पास नाईट क्लब में खाने को लेकर झड़प, संभालने के लिए आई बिधाननगर पुलिस।

*8.* कोलकाताः युवक का अपहरण कर पत्नी से साढ़े चार लाख रुपये फिरौती की मांग, कड़ेया थाना ने 24 घण्टे में किया उद्धार, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

*9.* Bank Fraud: ED की बड़ी कार्रवाई, लंदन में बकिंघम पैलेस के पास एस. कुमार्स के नितिन कासलीवाल की 150 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

*10.* नव वर्ष पर हैदराबाद में शराबियों की बल्ले-बल्ले, नशे में कार हादसों को रोकने तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन कल रात 11 बजे से आज दोपहर 1 बजे तक दे रहा फ्री ट्रैवल सर्विस।

*11.* बिहारः बेगूसराय में एनकाउंटर, मुठभेड में मारा गया 50 हजार का इनामी नक्सली दयानंद मालाकार, 16 मामलों में था वॉन्टेड।

*12.* मध्य प्रदेश के मंदसौर में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या से दहशत।

*13.* महिला का दावा- बेंगलुरु से अहमदाबाद की अकासा फ्लाइट में बैठकर हुआ इंफेक्शन, सूजे पैरों की तस्वीर की शेयर; घुटने के नीचे पूरे हिस्से में रैशेज पड़े।

*14.* बिहार हिजाब विवाद- कल अंतिम दिन भी नौकरी जॉइन करने नहीं पहुंचीं डॉ. नुसरत परवीन, सिविल सर्जन बोले- अब मौका मिलने की संभावना नहीं।

*15.* बांग्लादेश: यूनुस सरकार में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब स्वास्थ्य सलाहकार सैयदुर रहमान ने भी छोड़ा पद।

*16.* नए साल पर जापान में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग; अलेप्पो में धमाका, सुरक्षा गश्त के पास आत्मघाती हमलावर फटा, एक जवान की मौत।

*==========================*

Post a Comment

0 Comments