बिहार-झारखंड बॉर्डर पर रेल हादसा हुआ है. सूत्रों की मानें तो जमुई में मालगाड़ी की 19 बोगियां बेपटरी हो गईं. इनमें से 10 डिब्बे पुल से नीचे गिर गए. हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रेन एक्सीडेंट की वजह से अप और डाउन रेलखंड पर रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई हैं. वहीं वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है.
मालगाड़ी पुलिया पर ही डिरेल हो गई, जिस वजह से रेलवे पटरियों को काफी नुकसान हुआ है. दिल्ली-पटना-हावड़ा वाया किउल-जमुई-झाझा-जसीडीह रूट पर सुबह के समय में कई प्रीमियम ट्रेनें गुजरती हैं. स्थानीय पैसेंजर ट्रेनों का ऑपरेशन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इससे इस रूट से आने-जाने वाले हजारों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
0 Comments