ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

ऑस्ट्रेलिया फायरिंग: बोंडी नरसंहार में संदिग्ध आतंकी पर 59 से अधिक आरोप, नवीद अकरम अस्पताल में भर्ती


ऑस्ट्रेलिया में हुए बोंडी नरसंहार में संदिग्ध आतंकी पर 59 से अधिक आरोप लगे हैं। आतंकी नवीद अकरम अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 
ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच में हुई गोलीबारी के संदिग्ध पर 59 अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। इनमें हत्या के 15 मामले भी शामिल हैंै। नवीद अकरम (24) को बुधवार को सिडनी के अस्पताल में आरोपित किया गया, जहां वह गोली लगने के बाद भर्ती है। घटना में उसका पिता साजिद अकरम (50) भी बंदूकधारी था और वह वहीं पर मारा गया। इस बीच, सैकड़ों शोक संतप्त लोग पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए सिडनी में जुटे।
अकरम की कार में देसी बम भी मिले थे
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पर गोलीबारी में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के वास्ते हत्या का एक-एक आरोप लगाया गया है एवं आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने का एक आरोप भी लगाया गया है। आरोपी ने पुलिस और स्थानीय नागरिकों को गंभीर खतरा पैदा किया, जिसके चलते पुलिस को उसे और उसके पिता को गोली मारकर नियंत्रण में लेना पड़ा। अकरम पर हत्या के इरादे के 40 आरोप व इमारत के पास विस्फोटक रखने के भी आरोप लगाए गए। अकरम की कार में देसी बम भी मिले थे।


Post a Comment

0 Comments