रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन को लेकर शांति वार्ता विफल होती है तो रूस अपने कब्जे वाले इलाकों का विस्तार करेगा। हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि बातचीत प्राथमिकता है, लेकिन अगर यूक्रेन नहीं माना तो वो और कब्जा करेगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर शांति वार्ता रूस की शर्तों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ी तो रूस यूक्रेन में अपने नियंत्रण वाले इलाकों का और विस्तार करेगा। पुतिन ने यह चेतावनी वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की वार्षिक बैठक में दी। उन्होंने संकेत दिया कि कूटनीति विफल हुई तो रूस सैन्य ताकत के दम पर अपने लक्ष्य हासिल करेगा।
पुतिन ने कहा कि रूस संघर्ष को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है और युद्ध की जड़ कारणों को खत्म करने के पक्ष में है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर विरोधी पक्ष और उसके विदेशी समर्थक गंभीर संवाद से इनकार करते हैं, तो रूस सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपनाएगा। पुतिन के शब्दों में, रूस अपने ऐतिहासिक क्षेत्रों की मुक्ति के लिए बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा।
0 Comments