ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

जनपद खीरी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया

 महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या -ए0डी0जी0-म०स० प्र०-व-39/2023 दिनांक 20 दिसंबर 2025 के क्रम में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने एवं समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता का वातावरण विकसित करना एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से दिनांक 04.12.2025 से दिनांक 08.03.2025 तक (100 दिवसीय) "बाल विवाह  मुक्त भारत अभियान" को सफल बनाए जाने के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन एवं  मार्गदर्शन में ए0एच0टी/एस0जे0पी0यू0 प्रभारी उपनिरीक्षक श्री राम अवतार मय हामराही उ0नि0 आदित्य प्रताप सिंह , म0 उ0 नि 0 श्रीमती सर्वेश मौर्य म0का0 संध्या श्रीवास्तव व का0 चंद्र मोहन त्यागी, का0 अमित कुमार चाइल्ड हैल्प लाईन  श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के जागरूकता अभियान के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरिया राजापुर मैं महिलाओं पुरुषों ,बालक बालिकाओं ,आम जनमानस को बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया बाल विवाह अभियान के दौरान वहां पर उपस्थित सभी को भली भांति समझाया गया व सभी को बाल विवाह के खिलाफ सपथ दिलाई गयी और बताया गया कि हमारे देश में शादी की उम्र लडकियों के लिये 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिये व लडकों के लिये 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिये एवं कम उम्र में बालकों की शादी करना कानूनी अपराध है। व  इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1098,108,112,1076,181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments