नव वर्ष के पावन अवसर पर मेरी ईश्वर से यही कामना है कि खीरी के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। हमारा जनपद लगातार विकास की ओर अग्रसर है और इस वर्ष भी हम सब मिलकर हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
मैं यह विश्वास दिलाती हूँ कि प्रशासन की ओर से सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आपके प्रयास, मेहनत और समर्पण से ही हमारा समाज सशक्त और खुशहाल बनता है।
सभी की आशाएँ और सपने साकार हों, और यह वर्ष आपके परिवारों के लिए खुशियों, सफलता और नई उम्मीदों से भरा रहे।
"नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं।"
*(दुर्गा शक्ति नागपाल)*
जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी
0 Comments