ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी


लखीमपुर खीरी 01 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु संधोधित समय-सारिणी जारी की गई है। 

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में डीईओ, ईआरओ और एईआरओ जैसे संबंधित अधिकारियों के पद किसी भी स्थिति में रिक्त न रहें। साथ ही, इस अवधि के दौरान इन अधिकारियों का स्थानांतरण आयोग की पूर्व स्वीकृति के बिना नहीं किया जाएगा। जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने नाम की स्थिति की जाँच अवश्य करें। मतदाता https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं।

*संशोधित समय सारणी एक नजर में...*
गणना अवधि- 11-12-2025 (गुरुवार) तक
मतदान केंद्रों का सम्भाजन/पुनर्व्यवस्था- 11-12-2025 (गुरुवार) तक।
कंट्रोल टेबल को अपडेट करना और ड्राफ्ट रोल तैयार करना-12-12-2025 (शुक्रवार) से 15-12-2025 (सोमवार) तक।
निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन-  16-12-2025 (मंगलवार) को।
दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि- 16-12-2025 (मंगलवार) से 15-01-2026 (गुरुवार) तक।
नोटिस फेज (जारी करना, सुनवाई और वेरिफिकेशन); ईआरओ  द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म पर निर्णय तथा दावे और आपत्तियों का निस्तारण एक साथ किया जाएगा- 16-12-2025 (मंगलवार) से 07-02-2026 (शनिवार)
इलेक्टोरल रोल के हेल्थ पैरामीटर्स की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना - 10-02-2026 (मंगलवार) तक।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन -14-02-2026 (शनिवार)।

Post a Comment

0 Comments