ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 07 को करेंगी जनसुनवाई


लखीमपुर खीरी, 05 जनवरी। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण और उत्पीड़न की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 07 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगी।

कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग सदस्य के समक्ष रख सकेंगी और न्याय की राह को आसान बना सकेंगी। बताते चलें कि महिला आयोग के निर्देशानुसार यह जनसुनवाई उन महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें उत्पीड़न के मामलों में न्याय पाने में कठिनाई हो रही है।

Post a Comment

0 Comments