👇🏻
1. अमेरिका ने वेनेजुएला पर सीधा हमला किया, राजधानी काराकास में कई जगह बमबारी, भीषण युद्ध की आशंका गहराई
2. पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले—भगवान बुद्ध सबके हैं और सबको जोड़ते हैं
3. पीएम मोदी ने कहा कि 2026 की शुरुआत भगवान बुद्ध के चरणों से होना सौभाग्य की बात, उनकी कामना कि नया साल दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए
4. प्रधानमंत्री बोले—125 साल बाद भगवान बुद्ध के अवशेष भारत लाए गए, जो दुनिया के लिए एंटीक हो सकते हैं लेकिन भारत के लिए सबकुछ हैं, दिल्ली में प्रदर्शनी का उद्घाटन
5. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली ढेर, नक्सली देवा ने 20 साथियों संग किया सरेंडर, सुकमा में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए
6. देश में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, जिनमें 3 में भाजपा अब तक नहीं जीती, इस साल देश की करीब 17 प्रतिशत आबादी चुनेगी नई सरकारें, दुनिया के 36 देशों में भी चुनाव
7. ‘दोष सिद्ध होने तक कोई अपराधी नहीं’—महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नगर निगम चुनावों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने का बचाव किया
8. अजित पवार ने कहा कि उन पर 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोप लगे थे, आज वही लोग सत्ता में साथ हैं, पिंपरी-चिंचवड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस
9. महाराष्ट्र निकाय चुनाव—68 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, भाजपा के 44 और शिंदे गुट के 22 प्रत्याशी, शेष सीटों पर 15 जनवरी को मतदान
10. मनरेगा के स्थान पर लाए गए ‘जी राम जी’ का विरोध, तेलंगाना विधानसभा में प्रस्ताव पारित
11. इस साल राज्यसभा की 73 सीटों पर चुनाव से उच्च सदन का गणित बदलेगा, एनडीए को करीब 50 सीटें मिलने का अनुमान, विपक्षी इंडिया गठबंधन को नुकसान की आशंका
12. कर्नाटक में ईवीएम सर्वे पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने सवाल उठाए, कहा—सर्वे सरकार से जुड़ी एजेंसी ने कराया
13. तिरुपति के गोविंदराजस्वामी मंदिर पर नशे में चढ़ा व्यक्ति, शराब मांगने लगा, पुलिस के पहुंचने पर नीचे उतरा
14. राजस्थान के खाटूश्यामजी में प्रसाद बिक्री को लेकर दुकानदारों में मारपीट, मंदिर परिसर में अफरा-तफरी
15. वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हवाई हमलों से दहशत, 7 जगह जोरदार धमाके, अमेरिकी एयर स्ट्राइक की आशंका
0 Comments