ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

शरीर के तीन टुकड़े: ड्रम में मिली इंजीनियर की सिर कटी लाश...


पंजाब के लुधियाना में कंप्यूटर इंजीनियर की सिर कटी लाश मिली है। लाश को तीन टुकड़ों में काटा गया था और ड्रम में डालकर एक खाली प्लाट में फेंक दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 
लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास सैक्रेट हार्ट स्कूल एरिया में वीरवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में एक ड्रम में तीन हिस्सों में कटा युवक का शव मिला। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था और तेज धार हथियार से काट कर शव के तीन टुकड़े किए हुए थे। वहां से गुजर रहे राहगीर ने ड्रम खोला को उसमें सिर वाला हिस्सा पड़ा था। शरीर का नीचे वाला हिस्सा आग से झुलसा हुआ था। नजारा देखते ही उसकी चीखें निकल गई और उसने शोर मचा दिया। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी👍 

Post a Comment

0 Comments