ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 08.01.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 15/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस से संबंधित नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुये, 01 नफर वांछित अभियुक्त सामिद पुत्र रहीश अहमद निवासी मो0 गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को एक जोड़ी पायल सफेद धातु व एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सामिद पुत्र रहीश अहमद निवासी मो0 गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण*
एक जोड़ी पायल सफेद धातु व एक जोडी बिछिया सफेद धातु

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार वर्मा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
2.हे0का0 विकास कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
3.का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी

Post a Comment

0 Comments