ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा, पुलिस लाईन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी

 पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा पुलिस लाईन सभागार कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक,पश्चिमी/पूर्वी समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियो व सभी शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। उक्त गोष्ठी के दौरान महोदया द्वारा जनपद के अपराध एवं अपराधियों के साथ साथ थानों पर पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गई एवं हत्या, डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराधों के लंबित अभियोगों के गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट 14(1) गैंगस्टर एक्ट, एनएसए के तहत कार्यवाही करने, जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब/अवैध शस्त्र/जुआ/मादक पदार्थ आदि अवैध कार्यों के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जमानत पर बाहर आये अपराधियों की जमानत निरस्त कराने हेतु भी निर्देश दिए गए। धार्मिक विवाद के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी देने हेतु निर्देशित किया गया। शासन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना परिसर एवं थाना कार्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर  थाने में खडे वाहनों का डिस्पोजल कराने, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं प्रभावी रखने, जिले के टॉप-10 अपराधियों की निरंतर समीक्षा करने, गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरुद्ध 14(1) की कार्यवाही करने आदि के संबंध में निर्देश दिये गये।
साथ ही महोदया द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को जनता के साथ अच्छा ब्यवहार करने व पीड़ित की शिकायतो का त्वरित गुड़वत्तपरक निस्तारण करने एवं आगामी त्यौहार पर कानून एवं शांति ब्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध करने पर विशेष बल दिया गया । सभी को कड़ी मेहनत, लगन, व पूर्ण ईमानदारी से जीरो टारलेंस की नीति पर कार्य करने की शख्त हिदायत दी गई l

Post a Comment

0 Comments