ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

14 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार ========================


🔸 *RGHS में फर्जीवाड़ा करने वाले 7 डॉक्टर सस्पेंड*, सीकर में प्राइवेट सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए बिना जरूरत जांचें की, परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर एक्शन

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे पारे में उतार चढ़ाव जारी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.2 और रात को 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@13.4, राजसमंद@13

🔸 उदयपुर के देबारी पावर हाउस के समीप *दो बाइकों की भिड़ंत*, एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत

🔸 दुकान में सिलाई कर रही *महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाला गिरफ्तार*: कुराबड़ के ब्रह्मपुरी की घटना, गंभीर घायल का उदयपुर में चल रहा इलाज

🔸 प्रधानमंत्री मोदी आज असम में *राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी* का डिब्रूगढ़ में करेंगे उद्घाटन

🔸 उदयपुर शहर विधायक *ताराचंद जैन 14 और 15 फरवरी को करेंगे विशेष जन-सुनवाई*, पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक होगी जन-सुनवाई
 
🔸  छत्तीसगढ़: *पति-पत्नी के विवाद में व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग अहम सबूत*, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

🔸 गुजरात की *गिफ्ट सिटी को नया नेतृत्व, उदय कोटक बने चेयरमैन*

🔸 कर्नाटक: में तुमकुरु मिड डे मील के दौरान, स्कूल मे दरवाजे में हाथ आया, *कटीं 6 साल की बच्ची की उंगलियां*, स्कूल स्टाफ ने उठाकर फेंका, प्रिंसिपल, स्टाफ पर FIR दर्ज 

🔸 *बांग्लादेश चुनाव*: BNP की जीत पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

🔸 पीएम मोदी के बुलावे पर *ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा तय, 18 से 22 फरवरी तक* कार्यक्रम

🔸 अमेरिका की साउथ कैरोलिना *यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत*

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के कटिहार में इंस्टा इश्क़ ने ऐसा यू-टर्न लिया कि दूल्हा घोड़ी से उतरकर सीधे जीप पर गया चढ़, पिछले वेलेंटाइन डे पर समस्तीपुर के युवक की कटिहार की युवती से हुई इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बढ़ी चैटिंग, मिले भी, तो युवक को लगा हो गई सेटिंग, निजी फोटो-वीडियो तक किए शेयर, युवक ने रखा शादी का प्रस्ताव, युवती ने साफ शब्दों में कह दिया ‘ना’, युवक का प्यार बदला ‘प्रेशर’ में, पहले दी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी, युवती का इनकार रहा बरकरार, तो युवक शेरवानी पहन, दर्जनों बारातियों के साथ शादी करने कटिहार गया पहुंच, दुल्हन की तरफ से ‘वेलकम’ की जगह मिली ‘वॉर्निंग’, युवती ने पुलिस को दी सूचना, नाचते गाते बारातियों का पड़ा ठंडा जोश, उड़ गए होश, जब तेल पिलाई लाठी के साथ पहुंची पुलिस, युवक को लिया हिरासत में, बाराती बैंड छोड़ बयान देने में गए जुट, डर था कहीं कोई न दे कूट, पुलिस ने कहा चल फूट, युवक की शेरवानी चुकी है उतर, थाने में "शादी के लड्डू" खा खाकर शादी के सपने गए बिखर

🔸 बर्ड विलेज *मेनार में मेवाड़ फेस्टिवल आज से*, निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेंगी उद‌्घाटन

🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से दी मात

Post a Comment

0 Comments