ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

22 फरवरी को एक दिवसीय मेगा विधिक सहायता शिविर, आम जनता के लिए सुनहरा अवसर


लखीमपुर-खीरी, 18 फरवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर-खीरी के तत्वावधान में आम जनता के लिए विशेष मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 22 फरवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजापुर के आडिटोरियम परिसर में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

इस शिविर का उद्देश्य जनपद के निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति सहित आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण, विकलांगों के लिए ट्राईसाइकिल, छड़ी, राशन कार्ड, खाद, बीज, सिंचाई, उर्वरक, कीटनाशक, प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश, बैंक ऋण, बीमा, चिकित्सा कार्ड, बालिकाओं एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाएं, पेंशन, जल जीवन मिशन, विकास योजनाएं, श्रम, पशुपालन, मत्स्य पालन, राजस्व, मानवाधिकार, टेक्निकल प्रशिक्षण, स्वरोजगार आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर-खीरी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सुधार लाएं।

Post a Comment

0 Comments