लखीमपुर खीरी 21 फरवरी। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को मा. प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (लखनऊ बेंच) राजीव सिंह ने जिला जज शिव कुमार सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग संग जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
महिला बंदी ग्रह में निरुद्ध महिलाओं को साड़ी, उनके शिशुओ को गिफ्ट उपहार भेंट किए।
उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बंदियों से जाना कि वह किस मुकदमे में और कब से निरुद्ध है। उन्होंने बेल, पैरवी और हिस्ट्री टिकट की जानकारी ली।
इस दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जेल बैरक, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों, महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जेल में संचालित गौशाला देखी, डीएम की पहल की सराहना*
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायिक व प्रशासनिक अफसर के साथ जिला कारागार में संचालित गौशाला देखी। न्यायमूर्ति के पूछने पर कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया कि यह डीएम की अभिनव पहल पर शुरू की गई है। न्यायमूर्ति ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान गोवंश को फल भी खिलाए।
0 Comments