ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

खीरी के गांवों में सजेगी 'चकबंदी चौपाल', मौके पर ही निपटेगा जमीनी झमेला


लखीमपुर-खीरी, 21 फरवरी। अगर आप भी चकबंदी के चक्करों और जमीनी विवादों से परेशान हैं, तो अपनी फाइलें तैयार कर लीजिए। प्रशासन अब दफ्तर की फाइलों से बाहर निकलकर सीधे आपके गांव की चौपाल तक आ रहा है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय आनंद ने जिले के कई गांवों के लिए विशेष 'ग्राम चौपाल' का कैलेंडर जारी कर दिया है।

*साहब खुद आएंगे द्वार, खत्म होगा इंतजार*
​अब किसानों को साहब की चौखट पर नहीं जाना होगा, बल्कि खुद अधिकारी गांव में बैठकर आपकी समस्या सुनेंगे। 23 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में बड़े से बड़े चकबंदी अधिकारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

*​नोट कर लें तारीख : आपके गांव कब आएंगे 'चकबंदी के अधिकारी*
जनपद खीरी के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाली इन विशेष चौपालों का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है। किसान भाई अपनी सुविधानुसार संबंधित अधिकारी से मिल सकते हैं:

23 फरवरी : चौरठिया – श्री अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबंदी।

23 फरवरी : बम्हनपुर – श्री संजय कुमार आनंद, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी।

23 फरवरी: खम्हौल – श्री दीपक कुमार, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख (प्रथम)।

25 फरवरी: रामपुर ईसानगर – श्री अम्ब्रीश कुमार, चकबंदी अधिकारी (द्वितीय)।

25 फरवरी: शैलगाँव – श्री अशोक कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख (तृतीय)।

26 फरवरी: फरधान – श्री अम्ब्रीश कुमार, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख (द्वितीय)।

26 फरवरी: रामनगर खुर्द – श्री अशोक कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख (तृतीय)।

27 फरवरी: नरदवल – श्री अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबंदी।

27 फरवरी: बरखेरवा कैमहरा – श्री संजय कुमार आनंद, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी।

28 फरवरी: मूर्तिहा – श्री दीपक कुमार, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख (प्रथम)।

Post a Comment

0 Comments