आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ खीरी में श्रध्दालुंओं की आने वाली भीड़ के दृष्टिगत, आज दिनांक 12.02.2026 को कमिश्नर लखनऊ श्री विजय विश्वास पंत,एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री किरण एस, महोदय द्वारा जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, व पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग, के साथ छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ मंदिर परिसर व गोला कस्बे के प्रमुख चौराहों व पार्किंग स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण कर जनपद के सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं की गयी तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये शेष तैयारियों को त्यौहार से पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के समय सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय सहित मुख्य चिकित्साधिकारी खीरी, अधिशाषी अभियन्ता खीरी उपजिलाधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी गोला सहित जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारीगण मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध शिव मंदिर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस प्रबंध की समीक्षा एवं नीलकंठ मैदान में वालेंटियर्स, आपदा मित्रों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में परिचर्चा करते हुये मंदिर प्रबंधन के साथ भी बैठक की गयी एवं विचार विमर्श करते हुये सम्पूर्ण व्यवस्था के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
0 Comments