ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

देश राज्यों से बड़ी खबरें..

===============================

*1* बांग्लादेश में BNP की शानदार जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा संकेत

*2* बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिले बड़े जनादेश पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत लोगों के भरोसे को दर्शाती है और भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा

*3* बांग्लादेश में 20 साल बाद BNP की जीत, तारिक रहमान का PM बनना तय; देश को 35 साल बाद मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री

*4* पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ऑफिस के नाम का अनावरण किया, PMO सेवा तीर्थ का शाम को उद्घाटन; साउथ ब्लॉक में आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग होगी

*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'सेवा तीर्थ' नामक नए पीएमओ परिसर और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन किया। इससे शीर्ष सरकारी कार्यालयों और कई प्रमुख मंत्रालयों को एकीकृत आधुनिक सचिवालय ढांचे में लाया जाएगा।

*6* लोकसभा में 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगे, सदन 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे

*7* कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी और पोल्ट्री जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के लिए बाजार नहीं खोला गया है, जबकि अनाज, मसाले, चाय, कॉफी और कपास जैसे उत्पादों को नए निर्यात बाजार मिलेंगे

*8* पीयूष गोयल बोले, विकसित भारत के लिए रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत, सरकार हर मोर्चे पर सुधारों में जुटी है, पिछले एक वर्ष में इन्कम टैक्स से लेकर जीएसटी तक हर मोर्चे पर बड़े सुधार देश ने देखे हैं,

*9* गोयल ने बताया कि क्यों तमाम देश भारत के साथ FTA कर रहे हैं, आज तमाम देश भारत मे निवेश के लिए प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं, क्योंकि भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी इकोनॉमी है, जल्द ही यह दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा

*10* एक देश-एक चुनाव से मतदाता अधिकार प्रभावित नहीं होंगे, JPC की मीटिंग में पहुंचे पूर्व CJI बीआर गवई; बोले- संशोधन संविधान के दायरे में

*11* तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर BRS; बीजेपी को झटका

*12* नया कानून बनने तक नहीं कटेगा एक भी खेजड़ी का पेड़, झुकी राजस्थान सरकार; आंदोलन खत्म

*13* राजस्थान- शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें

*14* भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 82700 निफ्टी 25500 पर फिलहाल कर रहा है कारोबार

*15* टी-20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, 23 रन से जीता मैच, कंगारुओं की पहली हार; मुजरबानी ने 4 विकेट झटके
=============================

Post a Comment

0 Comments