ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से हिला मत्स्य विभाग


*निदेशक की पदोन्नति रद्द, ICC जांच के बीच पद से हटाए गए अधिकारी






हरियाणा सरकार के मत्स्य विभाग में उस समय बड़ा प्रशासनिक भूचाल आ गया जब निदेशक पद पर की गई पदोन्नति को अचानक वापस ले लिया गया। सरकार ने यह कड़ा कदम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर लगे गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों और चल रही आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की जांच के बीच उठाया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, श्री श्री पाल राठी को 12 फरवरी 2024 को मत्स्य विभाग के निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था, जो कि एक प्रारंभिक जांच के परिणाम के अधीन थी। अब जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार ने पदोन्नति आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

आदेश में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा गया है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनकी जांच यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के तहत गठित ICC द्वारा की जा रही है।

-------------------

Post a Comment

0 Comments