ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

देश राज्यों की बड़ी खबरें

                  16/02/2026
==========================

*1.* 2026 का पहला सूर्यग्रहण कल दोपहर 3.26 से शाम 7.57 मिनट तक, शाम 5.13 से शाम 6.11 के बीच रहेगा पीक पर, 12 घंटे पहले लागू हो जाता सूतक, भारत में नहीं आएगा नजर।

*2.* इंडिया AI इम्पैक्ट Expo: PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल।

*3.* बिहारः देर रात कटिहार के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, 500 दुकानें राख, व्यापारियों को 10 करोड़ का नुकसान।

*4.* SIR: 6 और अधिकारियों (AERO) को सस्पेण्ड करने का आदेश, चुनाव आयोग का नवान्न को पत्र।

*5.* उ. दिनाजपुर के चाकुलिया से पूर्व FB MLA तथा वर्तमान में कांग्रेस नेता विक्टर के खिलाफ पत्नी का दहेज अत्याचार का आरोप, दर्ज कराई FIR, पहले से चल रहा तलाक का मामला।

*6.* फेसबुक पर अपनी ही पार्टी के लोगों के निशाने पर दुर्गापुर पश्चिम से BJP MLA लक्ष्मण घाड़ुई, बताया 'सिर से पैर तक भ्रष्ट'।

*7.* कोलकाता में हुई गठबंधन बैठक में हुमायूं कबीर की JUP-ओवैसी की MIM सहित अन्य दल शामिल, आमंत्रण के बावजूद CPM-FB-ISF ने बनाई दूरी।

*8.* बेलगछिया के मिल्क कॉलोनी में 32 बीघा आर्द्रभूमि को भरकर बांग्लार बाड़ी प्रकल्प के तहत 16 टॉवरों में प्रायः 400 सरकारी फ्लैट निर्माण किये की परियोजना का आरोप, ग्रीन ट्रिब्यूनल में शिकायत।

*9.* हवा में लहराया और पीछे की तरफ झुका हेलीकॉप्टर, मप्र के खंडवा में बाल-बाल बचे CM मोहन यादव।

*10.* बदरी-केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर बैन, नहीं बना सकेंगे रील व वीडियो।

*11.* महाशिवरात्रि पर बाबाधाम देवघर में अनोखी शिव बारात, महिला क्रिकेट टीम और साइबर दैत्य बना आकर्षण का केंद्र।

*12.*'बाप तो बाप होता है...', पाकिस्तान पर भारत की जीत पर बोले बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री।

*13.* झारखंडः चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए BJP समर्थित प्रार्थी रमेश खिरवाल के खिलाफ ‘बिस्कुट बांटने’ के आरोप में FIR

*14.* दिल्ली से जयपुर पहुंची महिला को एयरपोर्ट से निकलते ही कुत्ते ने काटा, लहूलुहान हालत में पहुंचाया गया अस्पताल।

*15.* MP: IAS अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी से रचाई तीसरी शादी, पहली दो IAS पत्नियों से हो चुका तलाक।

*16.* ट्रंप बोले- गाजा के पुनर्निर्माण के लिए देंगे पांच अरब डॉलर, शांति बोर्ड की पहली बैठक में होगी घोषणा।

*17.* T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, सचिन तेंदुलकर ने बधाई।

*========================*

Post a Comment

0 Comments