ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

IDFC First Bank में हरियाणा सरकार के ग्रुप ऑफ अकाउंट्स से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले

IDFC First Bank में हरियाणा सरकार के ग्रुप ऑफ अकाउंट्स से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में पहले बैंक ने अपने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भी इस केस में FIR दर्ज कर ली है। बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून 1988 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने तक बैंक के 4 संदिग्ध अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बैंक का कहना है कि दोषी कर्मचारियों और घोटाले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक, सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments