रिपोर्ट्स के मुताबिक, *_भविष्य में आधार कार्ड पर सिर्फ धारक की फोटो और QR कोड दिखाया जा सकता है।_* इसका मकसद फोटोकॉपी के जरिए होने वाले गलत इस्तेमाल को रोकना है। QR कोड स्कैन कर बैंक, सिम या सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा, जबकि बाकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
हाल ही में लॉन्च हुए नए आधार ऐप में भी लॉग-इन के बाद केवल फोटो और QR कोड दिखाई देता है। ऐप के जरिए अब मोबाइल नंबर, पता अपडेट करने और बायोमैट्रिक लॉक-अनलॉक जैसी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। UIDAI अधिकारियों ने संकेत दिया है कि डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए नियमों पर काम जारी है। हालांकि, यह बदलाव अभी आधिकारिक रूप से लागू नहीं हुआ है।
0 Comments