पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आज दिनांक 30.03.2026 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 103(1)/115(2)/191(2)/190/352 बीएनएस में वांछित 04 नफर अभियुक्तों 1. दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम 2. पंकज कुमार पुत्र बाबूराम 3. बसन्त कुमार पुत्र बाबूराम 4. मिश्रीलाल पुत्र बाबूराम उम्र निवासीगण ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 27/03/2026 को ग्राम बघमरा में समय रात्रि करीब 10.00 बजे वादिनी शीलम यादव पुत्री स्व0 सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बघमरा पोस्ट घरथानियां थाना हैदराबाद खीरी के भाई चमन सिंह के साथ गांव के बाहर खेत से घर वापस आते समय विपक्षी अनुराग द्वारा सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मारने की बात को लेकर गांव के ही मिश्री लाल पुत्र बाबूराम के मकान के सामने दोनो के मध्य कहासुनी हो जाने पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अनुराग के साथ एकजुट होकर गाली-गलौज करने, लाठी-डंडों और लात-घूसों से वादिनी के भाईयो व माता कमला देवी के साथ मारपीट कर तथा कमला देवी को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडो से मारना पीटने से कमला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जिला खीरी
2.पंकज कुमार पुत्र बाबूराम ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जिला खीरी
3.बसन्त कुमार पुत्र बाबूराम ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जिला खीरी
4.मिश्रीलाल पुत्र बाबूराम उम्र निवासी ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जिला खीरी
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.सुनील मलिक थानाध्यक्ष थाना हैदराबाद जनपद खीरी
2.का0 संजीव यादव थाना हैदराबाद जनपद खीरी
3.का0 नीरज कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी
4.का0 कन्हैया तेजयान थाना हैदराबाद जनपद खीरी
5.का प्रेमशंकर थाना हैदराबाद जनपद खीरी
6.का0 विपिन कुमार थाना हैदराबाद जनपद खीरी
0 Comments