ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

शादी कराने का झाँसा देकर वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 09 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा बृजपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर वसूली करने वाली एक सक्रिय लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में बृजपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गैंग के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है।

मामले में फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी पिता रामदुलारे त्रिपाठी उम्र 43 वर्ष निवासी नयागांव धरमपुर द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग 15 दिन पूर्व एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से फरियादी की शादी हेतु ग्राम उडकी सिंहपुर में रहने वाले लल्लू चौधरी से संपर्क हुआ था ।
आपसी बातचीत के उपरांत तय योजना के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को फरियादी अपने साथियों के साथ बुलेरो वाहन से पहाड़ीखेड़ा लड़की देखने पहुँचा, जहाँ मिश्रा ढाबा के पास लल्लू चौधरी दो लड़कियों एवं एक महिला के साथ मिला । उक्त व्यक्तियों द्वारा शादी के नाम पर फरियादी से पैसों की माँग की गई । फरियादी के साथियो द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर फरियादी के साथियों को डरा-धमकाकर वहाँ से भगा दिया गया।

 इसके पश्चात शाम लगभग 07:30 बजे एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक MP17CB1759) से आए व्यक्तियों ने फरियादी को वाहन में बैठाकर खनगढ़ की ओर सुनसान रास्ते में ले जाकर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर टैबलेट, नगद 20 हजार रूपये एवं यूपीआई पासवर्ड प्राप्त कर बैंक खाते से 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए । इसके बाद फरियादी को सुनसान स्थान पर उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 30/2026 धारा 127(2), 308(5), 61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

मामले में थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनु0 अधि0 पुलिस राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर

Post a Comment

0 Comments