ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

सुबह 10 बजे से सायकल 4 बजे तक होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया

 
गोला गोकर्णनाथ आज दिनांक 18 मार्च 2026 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री  महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि होली मिलन समारोह स्थान भगवान विश्वकर्मा मंदिर मेला मैदान गोला गोकर्णनाथ खीरी में दिन के सुबह 10 बजे से सायकल 4 बजे तक होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया, समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष खीरी शरद बाजपेई, पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा मौजूद रहे। पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन को संबोधित ज्ञापन जिला खीरी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार गोला भीमसेन को समारोह में सौंपा गया । समारोह में विश्वकर्मा समाज के लोग अति पिछड़े अति दलित, अधिवक्ता पत्रकार बंधुओं, किसानों, ग्राम पंचायत सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने कहा भारत को आजाद हुए आज बहुत समय हो गया है भारत के किसी राजनीतिक दल के नेता ने भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्रियों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मों, 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों, युवा अधिवक्ता, वृद्ध अधिवक्ता, युवा एवं वृद्ध पत्रकार बंधुओं खुदरा व्यापारियों के लिए किसी दल की सरकारों ने कोई काम नहीं किया है। पूरे भारत की ग्राम पंचायतों में 80 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है, गांवों के रास्तों हाईवे से नहीं जोड़ा गया है। न ही तो गांवों में बस सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं भारत की ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जन्म अष्टमी राष्ट्रीय पर्वों , नवरात्रियों, में गांवों एवं मजरों में सफाई नहीं की जाती है। ओर न ही चुना डलवाया जाता है। गांवों मरघट एवं बारात घर भी नहीं बनाए गए, भारत की सभी ग्राम पंचायतों में सदस्यों को बैठक तक मैं नहीं बुलाया जाता है। श्री शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से जोर देते हुए कहा कि भारत ढाई लाख ग्राम पंचायतों एवं मजरों में तीस फुट चौड़े रोड बनाए जाए एवं बस सुविधा दी जाए जिससे आम जनता रोग मुक्त हो सकें। ऊबड़ खाबड़ रास्तों से आम जनता के नाना प्रकार के रोग उत्पन्न होते है। भारत की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घर, बारात घर, मरघट बनाए जाएं। समारोह को मुख्य अतिथि शरद बाजपेई पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य, माया देवी, राष्ट्रीय सदस्य तेजवाली राजवंशी, सपना शर्मा, श्री कृष्ण, सदस्य रामदुलारी मिश्रा, जगदीश प्रसाद, फारुख खान आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments