जयपुर: राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके की फिरदौस मस्जिद में रमजान के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. जुमे की नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर मस्जिद की दीवार गिर गई. इससे डेढ़ दर्जन से अधिक नमाजी घायल हो गए. इनमें छह की हालत गंभीर है. दीवार ढहने से मस्जिद में भगदड़ की स्थिति बन गई. मस्जिद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया. वहां से 6 घायलों को रेफर कर दिया गया.
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर भट्ठा बस्ती इलाके की फिरदौस मस्जिद में नमाज चल रही थी. करीब 2:30 बजे मस्जिद की दीवार अचानक गिर गई. इससे वहां नमाज पढ़ रहे डेढ़ दर्जन से अधिक लोग दब गए. इनको नजदीक के कावंटिया अस्पताल पहुंचाया. इनमें कुछ को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि मस्जिद पर कुछ बच्चे सेल्फी ले रहे थे और खेल रहे थे. नीचे लोग नमाज पढ़ रहे थे. मस्जिद की एक दीवार सिंगल ईंट की थी. दीवार कमजोर होने से गिर गई.
कावंटिया अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी आरएस तंवर ने बताया कि 14 मरीज यहां रजिस्टर्ड हुए. 6 की हालत गंभीर थी, जिन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. 10 मरीजों का इलाज कर छुट्टी दे दी. महिला और बच्चों को भी चोटें लगी थी. इनके हाथों और पैरों में फ्रैक्चर हैं. दीवार गिरने की सूचना मिलते ही भट्ठा बस्ती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दीवार के नीचे दबे घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे की सूचना पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग कांव
0 Comments