ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना खीरी पुलिस द्वारा, एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को 300 ग्राम अफीम व एक अदद कार बरामद कर गिरफ्तार किया गया

 
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में आज दिनांक 27.04.2026 को थाना खीरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल अवस्थी पुत्र रामगोपाल अवस्थी निवासी मो0 रामनगर थाना कोत0 सदर जिला खीरी को अवैध 300 ग्राम अफीम के साथ मय कार होण्डा सीटी संख्या UP16BE2032 स्लेटी रंग के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 277/2026 धारा 8/17 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राहुल अवस्थी पुत्र रामगोपाल अवस्थी निवासी मो0 रामनगर थाना कोत0 सदर जिला खीरी

*बरामदगी का विवरणः-*
300 ग्राम अफीम व एक अदद मोटरसाइकिल 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1.उ0नि0 शुभम कुमार थाना व जिला खीरी
2.उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार वर्मा थाना व जिला खीरी
3.उ0नि0 डिम्पल कुमार थाना व जिला खीरी
4.का0 अंकित सिंह थाना व जिला खीरी, 
5.का0 शुभम गंगवार थाना व जिला खीरी, 
6.का0 गंगादीन थाना व जिला खीरी, 
7.का0 लोकेश कुमार थाना व जिला खीरी
8.का0 दीपक कुमार थाना व जिला खीरी

Post a Comment

0 Comments